खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

ऋषिकेश में शहीद स्मारक तोड़े जाने की कॉंग्रेस ने की निंदा

ऋषिकेश में उत्तराखण्ड आन्दोलन के शहीदों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक को अतिक्रमण के नाम पर तोडे जाने की कार्रवाई की कॉंग्रेस ने घोर निन्दा की है , कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने कहा कि इस कृत्य से भाजपा ने राज्य निर्माण आन्दोनकारियों व प्रदेश की जन भावनाओं को कुचलने का काम किया है ,जिससे भाजपा का चेहेरा बेनक़ाब हो गया है। इसके लिये उत्तराखण्ड की जनता उन्हें कभी माफ़ नही करेगी। एक आत्म निर्भर व खुशहाल राज्य की कल्पना संजोये जिन आन्दोलनकारियों की शहादत के फलस्वरूप उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ उनका अपमान कर सत्ता में चूर भाजपा सरकार ने आन्दोलनकारियों व जनता के सपनो को रौंदने के अलावा कुछ नही किया। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि बेरोज़गारी दूर करने, पलायन रोकने व उत्तराखण्ड का विकास करने में पूरी तरह विफ़ल भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड के शाहिदों का अपमान किया है ,जिसके लिए प्रदेश की जनता इनको कभी माफ नही करेगी ।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने राज्यवासियों को छलने का काम किया है पहले राजधानी के नाम पर और अब राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आन्दोनकारियों का अपमान कर , उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के साथ ही गठित दो अन्य राज्यों को उनकी स्थायी राजधानी दे दी है , परन्तु उत्तराखण्ड राज्य को उसकी राजधानी से वंचित रखा गया तथा आज तक लगातार गुमराह किया जा रहा है। राज्य आन्दोलनकारियों का अपमान कांग्रेस क़तई बर्दास्त नहीं करेगी और इसका समय आने पर माकूल जबाब दिया जाएगा ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!