खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कॉंग्रेस पूरी तरह एकजुट , 2022 में बनेगी कॉंग्रेस की सरकार

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह से मजबूत है, बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बड़े नेताओं के अनुभव के दम पर कांग्रेस पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी, वहीं उन्होंने कांग्रेस में वापसी की राह देख रहे बागियों पर बोलते हुए कहा कि जो भी साफ-सुथरी छवि का नेता हो और वह कांग्रेस में घर वापसी की बात कह रहा हो पार्टी उनको लेने पर विचार करेगी लेकिन इसका अंतिम फैसला केंद्रीय आलाकमान द्वारा तय होगा , उनका कहना है कि पार्टी के अंदर एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसके तहत ही ऐसे लोगों की वापसी होगी।

वहीं उन्होंने उत्तराखंड के अंदर आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने पर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने जिन राज्यों में भी चुनाव लड़ा हो चाहे वह पंजाब राजस्थान हरियाणा हो वहां उनको मुंह की खानी पड़ी है उत्तराखंड के अंदर इनका कोई वजूद नहीं है और ना ही यहां के पहाड़ों पर विकास को लेकर उनके पास किसी भी तरह का कोई विजन है सिर्फ कुछ चुनिंदा मीडिया संस्थानों के बल पर आम आदमी पार्टी अपने को बड़ी पार्टी बनाने के रूप में देख रही है।

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ लड़ने जा रही है।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!