खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस में कांग्रेस में अंर्तकलह

बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस में अंर्तकलह काफी बढ़ गई है। वहीं कपिल सिब्बल ने कहा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी डेढ़ साल से बिना अध्यक्ष के कैसा काम कर सकती है। कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर कहां जाएं।

कपिल सिब्बल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बातें रखी, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही जता दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। साथ ही कहा कि वह नहीं चाहते कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त हो।

सिब्बल ने चिठ्ठी को लेकर भी अपनी बात रखी, मैंने कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है, सभी बेबुनियाद बातें हैं। उन्होंने कहा कि हमने अगस्त में लिखी थी जो कि हमारी तीसरी चिठ्ठी थी। इससे पहले गुलाम नबी जी इससे पहले दो चिट्ठियां लिख चुके थे। लेकिन फिर भी हमसे किसी ने भी बात नहीं की।

बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा गुजरात और मध्य प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस के निराशानजक प्रदर्शन पर सिब्बल ने कहा,  हमें स्वीकार करना होगा कि हम कमजोर हुए हैं।’

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!