खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

देहरादून में कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद ने की प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने देहरादून पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे, हालांकि प्रीतम सिंह अब पहले से स्वस्थ हैं, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह के घर जाकर उनका हालचाल जाना

विजय चंद्र ने कहा कि प्रीतम सिंह कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और उनके दिशा निर्देशन में कांग्रेस आने वाले चुनाव में अपना परचम लहरायेगी और भाजपा को जड़ से उखाड़ने का काम करेगी, राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर प्रीतम सिंह शुरू से ही राज्य सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मजबूती की तरफ अग्रसर है, और वह ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि प्रीतम सिंह जल्द स्वस्थ हो और दोबारा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जल्द से जल्द मैदान में उतरें। विजय चंद के साथ बार ऐशोसियेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गोबिंद सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!