कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धरना
कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो ने कैनाल रोड , हाईडिल गेट, शिव मन्दिर के निकट बीच रोड पर बेतरतीब लगे जाल जिससे वहाँ से गुजर रहे राहगीरों को दुर्घटना व जान का ख़तरा बना था व पूर्व में भी दुर्घटनाएँ हो चुकि हैं को तत्काल ठीक कराने के लिये पूर्व घोषणा के तहत धरना दिया , जिसका संज्ञान क्षेत्रीय प्रशासन व सिंचाई विभाग ने लेते हुए तत्काल जाल को ठीक कराने का कार्य प्रारम्भ कर दिया। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि सोशियल मीडिया की इस मुहीम को भारी समर्थन मिला जिससे प्रशासन हरकत में आया।
कांग्रेस महासचिव गोविन्द बिष्ट ने कहा पूरे प्रदेश में सड़के ख़स्ताहाल है जिससे आये दिन दुर्घटनाओं में लोग जान गवाँ रहे है , सरकार तुरन्त सड़के दूरस्त करें , धरने पर बैठने वालों में समाज सेवी नीरज जोशी, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया,पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद,, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रमोद कोटालिया, मोहन बिष्ट, लीला कांडपाल, जीवन चन्द्र तिवारी,संदीप बिनवाल, प्रकाश पाण्डे, इश्वरी भट्ट, भुवन जोशी, हरक सिंह भण्डारी आदि मौजूद रहे।