सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे किसानों को चैक
उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत आज पिथौरागढ़ जिले के सीमांत इलाके मुनस्यारी पहुंचे ,जहां मुवानी डिग्री कॉलेज पहुंचकर उन्होंने डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया ,उसके बाद उन्होंने मुनस्यारी तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर 12 लाख ₹ के चैक किसानों को वितरित करने के साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी , साथ ही त्रिवेणी संगम साहित्य सहकारिता किसान संघ नाचनी के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों में अधिक से अधिक राशि उनकी सरकार खर्च करेगी , त्रिवेणी संगम स्वायत्त सहकारिता किसान संघ ने पिछले वर्ष 12 लाख रुपए के फूल विक्रय किये थे , जबकि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते किसानों का फूल खेत में ही बर्बाद हो गया , मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में उनकी सरकार किसानों को 0% ब्याज पर लोन देने का काम कर रही है ।