खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सैलानियों के जरिये फिर आया कोरोना, नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ चिंताजनक

उत्तराखंड के पर्यटन शहरों में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। पर्वतों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में तीन लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। यहाँ  नगर के छावनी परिषद क्षेत्र के एक ही परिवार के लोग हैं। माना जा रहा है कि वह शहर में आने वाले सैलानियों के संपर्क में आने के कारण कोरोना की चपेट में आए होंगे।

वहीं इधर नैनीताल में अभी तक गनीमत है कि इस तरह की स्थिति नहीं है। परंतु इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि नगर में अभी भी बड़ी संख्या में आ रहे सैलानी सामाजिक दूरी व कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं कर रहे हैं। फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्टों से भी यहां आने का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!