खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

राज्य में 22 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

राज्य में कोरोना कर्फ्यू 22 जून तक जारी रहेगा। सरकार ने कुछ देर पहले इसे एक हफ्ते बढ़ाने का फैसला किया। कोरोना वायरस के कम होने के बाद भी सरकार लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता मान रही है और तभी अधिक छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। उन्हें यात्रा करने के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। इसके अलावा राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

दूसरी ओर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। आज के आदेश के अनुसार हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!