खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कोरोना इफेक्ट– लॉक डाउन के डर से अपने घरों को लौटने लगे प्रवासी मजदूर

प्रवासी मजदूर साल भर पहले कोरोना महामारी की वजह से हुई परेशानी को अब तक नहीं भूले हैं जैसे ही कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा इन मजदूरों को भी वही डर सताने लगा है कि कहीं पिछले साल की तरह पैदल ही अपने घरों को न जाना पड़े इसी डर से अब बिहार और उत्तरप्रदेश से यहां काम की तलाश में निकले प्रवासी मजदूर अपने घरों की तरफ वापस होने लगे हैं , कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार कर्फ्यू की अवधि के साथ-साथ कोविड के नियमों को सख्ती से लागू कर रही है , ऐसे में मजदूरों को काम नही मिल पा रहा है जिसके बाद बिहार सहित कई प्रदेशों से उत्तराखंड आये मजदूर अब धीरे-धीरे अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। बिहार सहित कई राज्यों से मजदूर भारी तादाद में उत्तराखंड आकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं ,

कुमाऊं क्षेत्र के सीमांत जिलों पिथौरागढ़ ,बागेश्वर चंपावत में चल रही कई परियोजनाओं के अलावा सड़क निर्माण और भवन निर्माण कार्य में बिहार सहित कई राज्यों के मजदूर काम करते हैं। लेकिन उत्तराखंड में कोविड- नियमो के चलते अधिकतर काम बंद हो चुके हैं यहां तक कि निर्माण कार्यों के लिए मेंटेरियल भी उपलब्ध नही हो पा रहा है , जिसके चलते मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है ऐसे में मजदूरों के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही मजदूरों को डर है कि कहीं पूर्ण लॉक डाउन हो गया तो उनके आगे खाने का भी संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में मजदूर लॉकडाउन की आशंका के चलते अभी से अपने घरों को जाना मुनासिब समझ रहे हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!