लंबी चलेगी कोरोना महामारी : डब्ल्यूएचओ
पूरी दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.54 करोड़ के पार हो चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या 16.71 लाख से ज्यादा है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैक्सीन को लेकर फिर से बोला की कि टीका कोई जादुई गोली नहीं होगा जो कोरोना वायरस को तुरंत खत्म कर दे। हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है। यह समझना जरूरी है की दुनिया में इस महामारी का प्रकोप लंबे समय तक बना रहेगा।
महामारी टीका लगने के बाद भी जल्दी खत्म होगी यह पक्का नहीं है सुरक्षित और प्रभावी टीकों का विकास एक बात है। लेकिन इनका पर्याप्त मात्रा में उत्पादन और हर किसी तक पहुंच जरूरी है। यह प्रक्रिया क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुरू हो रही है, लेकिन समान वितरण में समय लगेगा। अतः सावधानी बरतना जरूरी है