कोरोना संक्रमण चिंताजनक – फिर बंद हो सकते हैं स्कूल
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने संकेत दिए हैं कि यदि कोरोना संक्रमण इसी तेजी से बढ़ता रहा तो एहतियातन स्कूलों को बंद किया जा सकता है , उन्होंने कहा की छात्र-छात्राओं की कीमत पर स्कूलों को नहीं खोला जाएगा , पिथौरागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही , फिलहाल कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन पूरे प्रदेश में हो रहा है लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं ,शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहां की अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन यदि कोरोना इसी रफ्तार से बढ़ा तो स्कूल बंद करने पर विचार किया जा सकता है ।