खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

एक बार ठीक होने पर भी हो सकता है कोरोना

कोरोना संक्रमण से ठीक  होने वाले लोगों में फिर से संक्रमित होने की दर देखी जा रही है। अस्पतालों में पिछले दो माह में 10 प्रतिशत मरीज ऐसे आए हैं, जो फिर से कोरोना का शिकार हुए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण दोबारा भी हो सकता है। दोबारा कोरोना संक्रमित होने पर पहले के मुकाबले खतरा बढ़ जाता है। हाल ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ठीक हुए लोगों में फिर से संक्रमण हो रहा है।

हल्द्वानी शहर में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद एक और दो माह के अंदर दोबारा संक्रमित हो गए। दोबारा संक्रमित होने वालों में डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं।

लोगों में यह धारणा बन गई है कि एक बार कोरोना संक्रमित होने के बाद दोबारा वे बीमार नहीं हो सकते हैं। लिहाजा लापरवाही बरतते हुए खुलेआम बिना मास्क के घूमते रहते हैं। संक्रमण के कारण वैसे ही इम्यूनिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में दोबारा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। नजर अंदाज करने पर यह जानलेवा भी हो सकता है। – डॉ. अरुण जोशी, चिकित्सा अधीक्षक सुशीला तिवारी अस्पताल

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!