घर के बाहर गोली मारकर पार्षद की हत्या
रुद्रपुर में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पार्षद की हत्या उनके घर के ही बाहर की गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में धामी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह कार में सवार कुछ बदमाशो ने भदईपुरा वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रकाश सिंह धामी को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पार्षद प्रकाश सिंह धामी अपने घर में सुबह दांत साफ कर रहे थे इसी दौरान एक युवक ने उनको घर से बाहर बुलाया और उन्हें बातों में लगा लिया जिसके बाद कार में सवार अन्य बदमाश भी उनके पास पहुंच गए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पार्षद प्रकाश धामी के एक गोली सर, एक गले और एक गोली उनके सीने पर लगी। घटना की सूचना जैसे ही लोगो को लगी तो अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस में लोगो का जमावड़ा लग गया। बीजेपी के क़ई नेताओ सहित पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुच गए। आनन फानन में कोतवाली पुलिस सहित एसपी सिटी देवेन्द्र पिंचा, सीओ सिटी अमित कुमार सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुच पड़ताल में जुट गए है। आसपास के थानों की फोर्स को रूद्रपुर में तैनात किया गया है। और घेरा बंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। आरोपियो की धरपकड़ के लिए 6 टीमो का गठन किया गया है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है , आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।