खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

कोविड-19 -चार राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी

देश के भीतर   पिछले कुछ महीनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार गिर रही थी। लेकिन पिछले 5-7 दिनों से कोरोना के नए मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है  कोरोना के मामलों में वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब विशेषज्ञ कोरोना के वायरस में म्यूटेशन की संभावना जता रहे हैं। शनिवार को   13,993 नए मामले  सामने आए। 29 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में यह एक दिन का बड़ा  उछाल है।

केरल, महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के नए मामलों में  तेजी  है, जिसने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, छह राज्यों से 87 फीसदी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों में पंजाब में महाराष्ट्र की तरह कोरोना के रोजाना नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना वायरस के  नए स्ट्रेन के  बारे में कहा जा रहा है कि कोरोना के प्रचलित वेरिएंट की तुलना में यह अधिक संक्रमणीय है। महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 45,956 सक्रिय मामले हैं, जबकि 19 लाख 89 हजार 963 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं जबकि संक्रमण के चलते 51,713 लोगों की मौत हुई है।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!