Covid-19 अपडेट -उत्तराखंड मे अब भी राहत नहीं

17 सितंबर को उत्तराखंड में 1192 नए कोरोना के मरीज आए जबकि 533 कोरोना के मरीज ठीक हुए स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में 17 सितंबर को कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है अब तक प्रदेश में कोरोना से 460 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून में 430 ,हरिद्वार 139,नैनीताल में 203 और उधम सिंह नगर में 117 कोरोना पॉजिटिव मामले आए उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या 37139 हो गयी है वहीं 24810 उत्तराखंड में लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है अभी भी 11714 कॉविड के एक्टिव केस है हालांकि प्रदेश में रिकवरी रेट 66.80 प्रतिशत हुआ है