सीमांत इलाकों में लगें कोविड टेस्ट कैम्प, ग्रामसभा स्तर पर हो वैक्सीनेशन: विजय चन्द्र

जिस तेजी से गांवो की तरफ कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है उसको देखते हुए गांवो में भी कोरोना जांच की मांग उठने लगी है, हकीकत तो यह है की अगर गांव में कोई अपना मेडिकल चेकअप या कोविड टेस्ट करवाना चाहता है तो उसके यह सम्भव नही है, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चन्द्र ने राज्य सरकार से मांग की है की पिथौरागढ़, गंगोलीहाट जैसे इलाको में RT-PCR कैम्प लगाये जाये, उन्होंने कहा की वैक्सीन लगाने के लिये शहरों की जनता परेशान हो रही है तो गांवो का क्या हाल होगा, लिहाज़ा सरकार को ग्रामसभा स्तर पर वैक्सीनेशन करवाना चाहिये, क्योंकि कोसों दूर से आने वाले ग्रामीणों को वैक्सीन लगनी है लेकिन कैसे लगेगी इस चीज की जानकारी गांव के लोगो को नही है। कई गांव में मोबाइल नेटवर्क नही है, मेडिकल की कोई सुविधा भी नही है, उन्होंने सरकार से सवाल किया है की सीमांत गांव में जब मोबाइल में नेटवर्क नही तो वैक्सीनेशन के लिये ग्रामीण रजिस्ट्रेशन कैसे करें…… ग्रामीण चाहते हैं वैक्सीन लगे लेकिन कैसे? गांव में आज तक कोई स्वास्थ अधिकारी नही पहुंचा है, इसलिए सरकार ग्राम सभा स्तर पर जल्द से जल्द आरटीपीसीआर औऱ वैक्सीनेशन कैम्प लगवाये।