कोविड कर्फ्यू — ढील के साथ कोचिंग सेंटर व जिम भी खुलेंगे
सरकार ने कोविड कर्फ्यू में ढील देते हुए अब बाजारों को सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है इसके साथ ही लगभग 2 महीनों से भी ज्यादा समय से बंद पड़े कोचिंग सेंटर तथा जिम भी 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे लंबे समय से कोचिंग और जिम खोलने की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी कोविड कर्फ्यू में को ढील तो दी गई है लेकिन कर्फ्यू अभी कुछ शर्तों के साथ जारी रहेगा , नैनीताल और मसूरी में पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए शनिवार और रविवार को बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है इन जगहों पर मंगलवार व बुधवार को मार्केट बंद रखा जाएगा ।