खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट

पिछले कईं दिनों से शेयर बाजार में  उतार-चढ़ाव के बाद आज  फिर गिरावट दर्ज की गई   बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 फीसदी की   गिरावट के साथ 46285.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.95 अंक (1.32 फीसदी) की गिरावट के साथ 13634.60 के स्तर पर बंद हुआ।    21 जनवरी को सेंसेक्स 50,184 पर पहुंचा था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 फीसदी नीचे आया।

विश्लेषकों ने कहा कि अब   निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है। बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के बीच बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24 मार्च को अपने एक साल के निचले स्तर 25,638.9 अंक पर आ गया। हालांकि, आगे साल के दौरान सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर तक चला गया। अंक (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 13817.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!