खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

इंदिरा हृदयेश के जाने से उत्तराखंड की राजनीति को गहरा झटका-अजय भट्ट

हल्द्वानी- नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष के निधन पर गहरा दुख: व्यक्त करते हुए, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के जाने से उत्तराखंड की राजनीति को गहरा झटका लगा है लंबे समय से वह इंदिरा जी के साथ विधानसभा के सदन में रहे। अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक कई ऐसे मौके आए जब इंदिरा दीदी के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला। राज्य के प्रति विकास की सोच और संसदीय कार्यों का ज्ञान उनसे हर कोई नया विधायक जनप्रतिनिधि सीखता था। सांसद अजय भट्ट ने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य ने पहली महिला अनुभवी राजनेता को खो दिया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!