दिल्ली एनसीआर की हवा में घुट रहा है दम
दिल्ली में प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है, राजधानी के करीब 15 से 17 इलाक़ो में प्रदूषण लेबल खतरनाक स्तर पर है, दिल्ली सरकार के प्रदूषण को रोकने के सभी दावे फ़िलहाल फेल होते नजर आ रहे हैं, राजधानी में आने वाले दिनों में भी धुंध छाये रहने के आसार हैं, जानकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर के बाद से दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है ,नवम्बर में दीपावली भी है लिहाज़ा यह बेहद चिंतनीय विषय है की कैसे प्रदूषण को नियंत्रित किया जायेगा