सरकार से मांग–सीनियरिटी के आधार पर हो नर्सिंग भर्ती परीक्षा

कोरोना काल के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से मांग की है कि जो नर्सिंग स्टाफ की 2600 पोस्ट पर लिखित भर्ती परीक्षा सरकार इसी महीने करवाने जा रही है वह भर्ती सीनियरिटी के आधार पर की जाए , जिससे पुराना स्टाफ भी परमानेंट नौकरी पा सके ,क्योंकि जो नर्सिंग स्टाफ पिछले 10 से 15 सालों से काम कर रहा है उनका वेतनमान मात्र 13 हजार के आसपास है जबकि जो लोग नई भर्ती हो रहे हैं उनका वेतन उनसे 5 गुना ज्यादा है, पिछले कई सालों से उपनल औऱ अन्य आउट सोर्स के माध्यम से काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि जैसे सरकार ने नर्सिंग स्टाफ के लिए लिखित परीक्षा आयोजन करने की बात कही है वैसे ही पुराना स्टाफ उस दायरे से बाहर हो गया है, लिहाजा सीनियरिटी के आधार पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती होनी चाहिए ताकि लम्बे समय से काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ को भी उसका फायदा मिल सके , उन्होंने कहा है की कोरोना काल में नर्सिंग स्टाफ अपनी जान की बाजी लगाकर काम कर रहा है यदि सरकार स्वास्थ सुविधाओं को ठीक करने के लिये फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बना सकती है तो नर्सिंग स्टाफ की समस्या का समाधान क्यों नही कर सकती ।
नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने इस मामले पर कहा है की सरकार उपनल कर्मचारियों की परेशानी को भी दूर करने का प्रयास कर रही है, उनके मुताबिक सभी कर्मचारियों की अपनी परेशानी है , जिन पर सरकार विचार कर रही है क्योंकि उपनल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पहले भी सरकार के समक्ष रखा है ।