खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कोरोना के बाबजूद भी 3.11 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारों धाम के दर्शन

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की चारधाम यात्र ने भी विराम ले लिया। कोरोना संक्रमण के चलते हालांकि इस बार यात्रा विलंब से शुरू हुई, लेकिन बरसात के बाद उसने काफी गति पकड़ ली। मध्य अक्टूबर के बाद तो बदरी-केदार धाम में तीन से चार हजार यात्री रोजाना पहुंचने लगे थे। यही वजह रही कि कपाट बंद होने तक चारों धाम में यात्रियों की संख्या तीन लाख 11 हजार 549 पहुंच गई।

गुरुवार को बदरीनाथ धाम के साथ ही भविष्य बदरी धाम और द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट भी बंद हो गए। इससे पूर्व, अन्नकूट पर्व पर 15 नवंबर को गंगोत्री धाम और भैयादूज पर्व पर 16 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। इसके अलावा गत 17 अक्टूबर को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम और गत चार नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो चुके थे। जबकि, हिमालय के पांचवें धाम कहे जाने वाले हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बीते दस अक्टूबर को बंद कर दिए गए थे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!