खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

हल्द्वानी वासियों को 120 करोड़ की योजनाओं सौगात

हल्द्वानी – सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत 01 अक्टूबर गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा किये गये विभिन्न जनकल्याणकारी   कार्यो का शुभारम्भ करेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रावत गुरूवार को तहसील हल्द्वानी, बेस चिकित्सालय व सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे किये गये  कार्यो का शुभारम्भ करेंगे साथ ही 120 करोड के विकास कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा किये गये जनकल्याणकारी नवाचार कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री तहसील परिसर में दो एम्बुलैंस सेवा,पशु सेवा वाहन, हिलांश किचन, म्यूरल्स जनता को समर्पित करेंगे वही डा0 सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय में उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक जांच उपकरणों, आधुनिक अल्ट्रासाउन्ड मशीन,एक्सरे मशीन, ब्लड कम्पोनेंट सैपरेशन यूनिट, एलाईजा रीडर विथ वाशर मशीन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बीपीपीआई द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ करेंगे तथा प्लाज्मा डोनर्स को भी सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!