कुमाऊं में पहला प्रयास- नैनीताल से डिजिटल रामलीला
नैनीताल में कोरोनाकाल में रामलीला की परंपरा कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है। नैनीताल ने इसके लिए पहल करते हुए रामलीला के डिजिटल प्रसारण की तैयारी कर रखी है। नगर के मल्लीताल की श्रीराम सेवक सभा , आदर्श रामलीला कमेटी सूखाताल, आदर्श रामलीला कमेटी तल्लीताल व नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा का सहयोग लिया जा रहा है। 15 अक्तूबर 2020 से इसका विभिन्न माध्यमों से प्रसारण किया जाएगा। प्रयोगांक संस्था के अध्यक्ष मदन मेहरा व रामलीला निर्देशक संतोख बिष्ट ने डिजिटल रामलीला के विषय में जानकारी दी है। बताया कि कोरोना काल में सोशल डिसेंसिंग का अनुपालन करने व कोविड -19 से बचाव करने के लिये इस वर्ष पहली बार डिजिटल रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दर्शकों को घर बैठे स्थानीय ताल चैनल, एचडीएस चैनल, फेसबुक, यू -ट्यूब के माध्यम से लीला देखने को मिलेगी, जिसका मंचन मूल रामलीला के अनुसार ही चरणबद्ध तरीक़े से होगा। सभी रामलीला कमेटी से जुड़े पात्र इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।संयुक्त रामलीला में सूखाताल के राम, तल्लीताल के लक्ष्मण, राम सेवक सभा मल्लीताल की सीता, विभीषण व बाणासुर ज्योलीकोट के कलाकार बनेंगे, साथ ही इस डिजिटल रामलीला की क्रिएटिव टीम में रंगकर्मी मिथिलेश पांडे, मुकेश धस्माना, व कौशल साह जगाती, सहयोगी निर्देशक चारु तिवारी, सहायक निर्देशक पवन कुमार, वैभव जोशी व सोनी जंतवाल संगीत निर्देशक नरेश चम्याल, सहयोगी संगीत निर्देशक नवीन बेगाना, संगीत सहायक रवि व संजय, कैमरा निर्देशक दीपक पुल्स, सहयोगी कैमरा निर्देशक अदिति खुराना, सहायक कैमरा निर्देशक अमित विद्यार्थी, तकनीकी टीम में आकाश नेगी, अजय पवार, सौरभ कुमार व विनय राणा, स्टिल फोटोग्राफी में अमित साह, वेशभूषा मदन मेहरा सहायक सोनी जंतवाल व मो. जावेद हुसैन, मेकअप में सईब अहमद, अनवर रज़ा, मो. जावेद हुसैन, सोनी जंतवाल, गंगोत्री, उमेश कांडपाल ( सोनी), नीरज डालाकोटी, सागर सोनकर, शक्ति, लता, श्रुति, अनुष्का, राहुल, कुणाल, मोहित जोशी, डॉ. मोहित सनवाल, रोहित वर्मा, मोहित साह, वीरेंद्र साह, अमर, लक्की बिष्ट, बॉबी तथा श्रीराम सेवक सभा के मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी व राजेंद्र बजेठा समेत अन्य लोग भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इधर मीडिया प्रभारी मो . खुर्शीद हुसैन ने उत्तराखंड की रामलीला से जुड़े दर्शकों से डिजिटल रामलीला का आनंद लेने की अपील की है।