खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

बीडी पांडे अस्पताल के लिए डीएम बंसल ने 23.34 लाख जारी किये

नैनीताल जनता को बेहतर स्वास्थ्य  सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए  तत्पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद के चिकित्सालयों में आधुनिकतम चिकित्सा उपकरण, लैब, एसएनसीयू, एचडीयू, आशाघर स्थापना के साथ ही चिकित्सालयों में शौचालयों का निर्माण एंव मरम्मत भी कराये गये है। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित  बीडी पाण्डे चिकित्सालय मेंं पुरूष शौचालय के मरम्मत एंव निर्माण, नर्सेज ड्यूटी रूम कक्ष सुदृढीकरण एंव चिकित्सा कार्मिक आवासों में शौचालय निर्माण हेतु डीएम  ने 23.34 लाख जारी किये।

श्री बंसल ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष में अन्तःरोगी वार्ड शौचालयों की मरम्मत, नई शीट लगाने, शौचालयों रंगाई-पुताई तथा नर्सेज ड्यूटी रूम कक्ष के सुदृढीकरण हेतु आंगणन अनुसार 8.34 लाख स्वीकृत किये। तांकि मरीजों व उनके तीमारदारों को और बेहतर सैनिटेशन (स्वच्छता) सुविधाएं मिल सकें।

जिलाधिकारी (DM) ने जनता मरीजों के साथ ही बीडी पाण्डे चिकित्सा कार्मिकों के आवासों में 06 शौचालय निर्माण हेतु भी 15 लाख की धनराशि अवमुक्त किये। तांकि स्वास्थ्य कार्मिकों को भी बेहतर सेनिटेशन सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!