जिलाधिकारी नैनीताल ने शहर में एडीबी पर्यटन, पुर्ननिर्माण एवं सौन्दर्यकरण का स्थलीय निरीक्षण
नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज नैनीताल शहर में एडीबी पर्यटन द्वारा किये जा रहे कार्य लाईटिंग, कैनेडी पार्क सौन्दर्यकरण, लाइब्रेरी पुर्ननिर्माण एवं सौन्दर्यकरण कार्य के साथ ही लोनिवि द्वारा क्षतिग्रस्त लोवर माल रोड कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
एडीबी पर्यटन द्वारा शहर में लगभग 10.50 करोड़ के सौन्दर्यकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य किये जा रहे है जिसमें नैनीताल शहर की फैन्सी लाईटिंग, कैनेडी पार्क का सौन्दर्यकरण, टाईलिंग, रैलिंग निमार्ण कार्य, दुर्गा साह लाइब्रेरी का पुर्ननिर्माण व सौन्दर्यकरण, झील की क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत तथा हैरीटेज भवनों चर्च का सौन्दर्यकरण शामिल है।
जिलाधिकारी ने एडीबी पर्यटन के लगभग 3.50 करोड़ के कार्याें के निरीक्षण दौरान उन्होंने लाईटिंग कार्य, लाईब्रेरी पुर्ननिर्माण सौन्दर्यकरण कार्य, कनैडी पार्क सौन्दर्यकरण, टाईलिंग, रैलिंग कार्य को पूर्ण कर अक्टूबर माह के अन्त तक नगरपालिका को हस्तगत करने के निर्देश अभियन्ता एडीबी पर्यटन को दिये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने लोवर मालरोड का स्थलीय निरीक्षण किया जिसका सुद्रढ़ीकरण कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि कार्य अतिमहत्वपूर्ण है इसलिये कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये।