जनता के लिए खुलेगा दून का आनन्द वन

दून वासियों और पर्यटकों के लिए झाझरा वन रेंज परिसर में उत्तराखण्ड सिटी फॉरेस्ट ‘आनन्द वन’ को आमजन के लिए 17 अक्टूबर नवरात्रि के प्रथम दिवस से खोला जा रहा है , बता दें कि झाझरा में विकसित किये गये इस सिटी फारेस्ट में उत्तराखण्ड के विभिन्न प्रजातियों की जीव-जन्तुओं एवं प्राकृतिक दृश्यों को दिखाया गया , इसे नेचर एजुकेशन सेंटर के रूप में भी विकसित किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के जीव-जन्तुओं एवं वनस्पतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सके , प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने इस सम्बन्ध में बताया कि आनन्द वन को जनता के लिए 17 अक्टूबर को खोला जाएगा इस कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी शिरकत करेंगी। आम जनता के लिए आनंदवन में वाइल्ड लाइफ से जुड़ी बहुत सारी जानकारी मौजूद हैं ,सिटी फॉरेस्ट आनन्द वन प्रकृति और आध्यात्म का अनूठा संगम है ।