प्री मानसून की बारिस में दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, सरकार लापरवाह: विजय चन्द्र

गंगोलीहाट: पहाड़ो में भारी बारिश के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं, मूसलाधर बारिश के चलते कुलूर नदी में तेज जल प्रवाह से अस्थायी मोटर मार्ग बह गया है, आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी है, अस्थायी मार्ग के बह जाने से ग्राम पंचायत सारतोला, नैनी ख़िरमंडे,पिलखी, नैनी, गवासीकोट की जनता का सम्पर्क अल्मोड़ा, हल्द्वानी मुख्य मार्गो से दूर हो गया है क्योंकि यदि किसी आमजन को उपरोक्त गांवो से हल्द्वानी आना है तो उसको करीब 80 किलोमीटर ज्यादा का चक्कर काटकर हल्द्वानी या अल्मोड़ा पहुंचना होगा, ग्रामीणों की मांग है की जल्द से जल्द आवाजाही को शुरू कराया जाय क्योंकि मोटर मार्ग के बह जाने से आवश्यक सेवायें बुरी तरीके से प्रभावित हो गयी हैं, स्थानीय जनता का कहना है की हर साल मानसून के दिनों में आवागमन मुश्किल भरा होता है ..कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस बारे में बताया भी गया लेकिन नतीजा शून्य ही निकलता आया है, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने सरकार से मांग की है की ग्रामीणों की समस्या का तुरन्त समाधान किया जाये नही तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे, क्योंकी बारिश के चलते अस्थायी मोटर मार्ग बह गया है, अब कोविड काल मे आवश्यक चीजो की सप्लाई ग्रामीणों तक कैसे पहुंचे, विजय चन्द्र का आरोप है की सरकार प्री मानसून की तैयारी समय रहते नही कर पाती जिसका खामियाजा सीमांत इलाके के ग्रामीण भुगत रहे हैं।