खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

के0बी0सी0मे छाए उत्तराखंड के डॉ.अनिल प्रकाश जोशी

पद्मभूषण पर्यावरणविद् डॉ.अनिल प्रकाश जोशी अपने धीर- गंभीर अंदाज में टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में दिखे ,  पर्यावरण संरक्षण की ओर पूरे देश का ध्यान खीचते करते हुए उन्होंने चैरिटी के लिए 25 लाख रुपये जीत लिए हैं।  फिल्मकार अनुराग बासु इस शो में उनके जोड़ीदार रहे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी डॉ. जोशी के कायल हो गए। अभी उन्होंने शो में चैरिटी के लिए और इनाम जीतने की उम्मीद जताई है।

शुक्रवार को पदमभूषण डॉ. जोशी कौन बनेगा करोड़पति शो में आए।  अनुराग बासु ने उनका साथ दिया। अमिताभ बच्चन ने इस ‘कर्मवीर’ के साथ खुद को जोड़ते हुए कहा, ‘अब हमारे चिंतित होने का समय आ गया है। यदि अब भी न संभले तो न संभलने का मौका मिलेगा और न संभालने का’। शो की शुरुआत में डॉ. जोशी से उत्तराखंड से संबंधित सवाल पूछे गए। इसके साथ ही पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े कई सवाल शो में पूछे गए, जिनका डॉ. जोशी और अनुराग बासु ने आपसी समन्वय से जवाब दिया। जैसे ही डॉ. जोशी ने 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब दिया। इसके बाद समय समाप्त होने की घोषणा हो गई।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!