खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

डा. महिमा जोशी का निधन, शिक्षण जगत में शोक की लहर

कुमाऊं विश्व विद्यालय के डीएसबी वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी की धर्मपत्नी डा. महिमा जोशी  का हृदय गति रुकने के कारण  निधन हो गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वह एमबीपीजी हल्द्वानी में भूगोल की प्रोफेसर थीं। डा. महिमा जोशी के असामयिक निधन की सूचना पर शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई। हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर दिन पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। डा. जोशी के निधन पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी समेत प्राध्यापकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इधर कुविवि शिक्षक संघ कूटा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. ललित तिवारी, डा. सुचेतन साह, डा. विजय कुमार, डा. दीपिका गोस्वामी, डा. दीपक कुमार, डा. सो​हेल जावेद, डा. पैनी, डा. रितेश साह आदि शामिल रहे।

वह अपने पति प्रो. जोशी के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। गरीब व असहाय लोगों विशेषकर जरूरतमंद बच्चों का खासा ध्यान रखतीं थीं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!