खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

दुर्गा पूजा महोत्सव, जाने क्या रहेगा इस बार खास नैनीताल मे

सर्वजनिन दुर्गा कमेटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष नवरात्र में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव इस वर्ष भी आयोजित होगा। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए आयोजन को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों की जिला प्रसासन साथ हुई वार्ता के बाद इसे सादगी से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होगा।
बैठक में तय किया गया कि 5-5 की संख्या में दर्शनार्थियों को दर्शनार्थ भेजा जाएगा साथ ही य दशमी के दिन मंदिर की परिक्रमा के बाद महिसासुरमर्दिनी की मूर्तियों को नैनीझील में विसर्जित किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया की कोरोनो को देखते हुए इस वर्ष मूर्तियों का आकार काफी छोटा किया गया है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कोविड-19 की नई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजातत रहेगी, लेकिन 5-5 की संख्या में प्रवेश दिया जाएगा जबकि कलश यात्रा का आयो​जन ​नहीं किया जाएगा। डोला भ्रमण और मूर्ति विसर्जन भी नंदा देवी की तर्ज पर मंदिर परिक्रमा के साथ किया जाएगा। वहीं भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार आयोजित नहीं होंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!