खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उच्च शिक्षा मंत्री का हल्द्वानी दौरा

हल्द्वानी पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने हायर एजुकेशन डायरेक्टरेट में अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य के महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर करने और इस कोरोनावायरस के दौर में बेहतर शिक्षा छात्रों को उपलब्ध कैसे कराई जा सके इस पर दिशा निर्देश दिए इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में राज्य के सभी सरकारी महाविद्यालयों में 92 फ़ीसदी शिक्षक उपलब्ध है राज्य में 105 महाविद्यालयों में 2156 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के सापेक्ष 1956 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति हो चुकी है और 200 पद जल्द भरे जाएंगे जिसके बाद उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां उच्च शिक्षा में शत-प्रतिशत फैकल्टी उपलब्ध होगी इसके अलावा राज्य के अब केवल 9 महाविद्यालय ऐसे हैं जहां प्राचार्य की नियुक्ति होनी है जल्द उन महाविद्यालय में भी प्राचार्य की नियुक्ति हो जाएगी इसके अलावा राज्य के किराए में चल रहे महाविद्यालयों को 15 नवंबर तक उनका अपना भवन मिल जाएगा साथ ही छात्रों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था के लिए सरकार ने इस बार भारी-भरकम बजट जारी किया है जिससे कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!