खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

कोरोना की वजह से उत्तराखंड में NCERT का 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम किया जाने के निर्देश

कोरोना की वजह से उत्तराखंड में NCERT का 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम किया जाने के निर्देश

उत्तराखंड में कोरोना के व्यापक प्रभाव  को देखते हुये विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 30% कम करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है . साथ ही एनसीईआरटी से अलग जो पुस्तकें पढ़ाई जा रही है उनका भी  30% पाठ्यक्रम कम करने के निर्देश दे दिए गए हैं

शिक्षा मंत्री, अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि जिसमें यह आवश्यक रूप से ध्यान रखा गया है   कि संपूर्ण पाठ्यक्रम के अंतर्गत पठन-पाठन सामग्री का आधारभूत ज्ञान एवं महत्व उसी प्रकार निहित है  जिस प्रकार था।साथ ही कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है  कि उक्त व्यवस्था से वर्तमान समय में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को आसानी होगी तथा व्यवस्था सार्थक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!