खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

सल्ट में थमा चुनाव प्रचार मतदान 17 को !

कांग्रेस ने कहा जीत पक्की,लेकिन हरदा के आने से पहले बीजेपी ने उनको रोकने की कोशिश की

17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार थम गया है, कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर होते हुए भाजपा काल के जनविरोधी कार्यों का पुलिंदा जनता के सामने रखा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी को जमकर कोसा, उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अस्पतालों में डॉक्टर नहीं होने से लोगों को इलाज के लिए दर- दर भटकना पड़ता है। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नही है,

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा की विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रीयल कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे आम जन को अस्पताल, स्कूल तथा तहसीलों में अपने जरूरी कार्यो के लिए भटकना पड रहा है। किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है। पहले युवाओं को बेरोज़गार किया जा रहा फिर नशे में धकेला जा रहा है। रोजगार की योजना नही होने से पहाड़ से लगातार पलायन बढ़ता जा रहा है, यहॉ नही महंगाई का सबसे बुरा हाल है। 2014 में जो सिलेंडर 410 रुपए का था वह आज 900 रुपए का हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल की स्तिथि इतनी खराब है कि हर घर जल हर घर नल योजना मजाक बन कर रह गया। लोगो को पानी लाने के लिए मीलों पैदल चलना पैड रहा है।क्या ऐसे अच्छे दिन का वादा किया था भाजपा ने ? हरीश रावत ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की सरकार को विदाई देने का समय आ गया है, जिसकी शुरुआत सल्ट की जमीं से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को जीता कर होगी। सभा मे कॉंग्रेस के तमाम संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!