पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान
बंगाल, असम, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर दिया है
27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा और दो मई को नतीजों का एलान होगा। अत्यधिक संवेदनशील माने जाने वाले राज्य बंगाल में आयोग ने आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है, जो बंगाल में अब तक का सबसे लंबा चुनाव होगा। इससे पहले यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए हैं
असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। चुनावों के एलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।