खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा की हालत नाजुक

ऋषिकेश एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की हालत नाजुक बानी है  है। सांस में तकलीफ और पैरो में सूजन के बाद डाक्टरों ने उन्हें कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं उनका ब्लड शूगर लेवल और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है। एम्स के विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रही है।

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को बीते आठ मई को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्हें बीते 15 दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। वह बीते 23 अप्रैल से अस्वस्थ चल रहे हैं। एम्स में कोविड जांच में वे पॉजिटिव मिले थे। पहले उनको आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। लेकिन बाद उन्हें कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि उन्हें सोमवार देर रात को कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!