उत्तराखंड- परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई
उत्तराखंड मुक्तविश्वविद्यालय की बीए फाइनल की परीक्षा में तलवाड़ी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ता दल ने एक मुन्ना भाई को दबोचा है ,तलवाड़ी डिग्री कॉलेज के छात्र चंदन गिरी बागेश्वर को मुक्तविश्वविद्यालय के फाइनल ईयर के छात्र मनोज सिंह , तलवाड़ी, चमोली की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा , दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है ,
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओ0 पी एस नेगी ने सभी परीक्षा केंद्राध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि, इस तरह की गड़बड़ियों से बचने के लिए कड़ाई से सभी परीक्षार्थीयों की जांच करें, और यदि कोई इस तरह में मामले संज्ञान में आते हैं, तो तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही करने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के परीक्षार्थीयों को बिल्कुल भी बक्सा नहीं जाएगा