शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का फेसबुक अकाउंट हैक

साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं इनसे पार पाना अब मुश्किल होता दिखाई दे रहा है , पहले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ तो अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निजी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री का पेज हैक किया गया है जिसकी शिकायत अब साइबर थाना पुलिस में की जा रही है ।