किसान के बेटा का नासा में चयन
सितारगंज के गांव कुंवरपुर सिसैया के किसान सुरजीत सिंह के बेटे का नासा के लिए चयन हुआ है , बचपन से ही मेधावी रहे गुरजीत ने 2003 में जीजीआईसी सितारगंज से इंटरमीडिएट परीक्षा पास की इसके बाद उन्होंने गोबिंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बीटेक किया , फिर आईआईटी खड़कपुर से एमटेक और आईआईटी भुवनेश्वर से पीएचडी की , अब डॉ गुरजीत सिंह का जेपीएल पोस्ट डॉक्टोरल स्कॉलर से अमेरिका के नासा में चयन हुआ है , डॉक्टर गुरजीत किस उपलब्धि के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर है ,छोटे से गांव से निकले किसान के इस होनहार बेटे ने उत्तराखण्ड समेत पूरे देश का नाम रोशन किया है , क्षेत्र वासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी हैं ।