कपड़ों के शो रूम में लगी भीषण आग , लाखों का नुकसान
हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपने आगोश में ले लिया , भीषण आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई , आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां पहुंच पाती तब तक पूरी दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई , खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी भी टीम सहित मौके पर हैं। आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण रहा अभी इन सब सवालों का जवाब मिलना बाकी है।वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया शोरूम में आग शार्ट सर्किट से लगी ऐसा प्रतीत हो रहा है , आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी वही ठीक सीजन के समय कपड़े के शोरूम में लगी आग से लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं ।