खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

कोरोना वैक्सीन पर वित्तमंत्री का अपडेट

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया भर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। कोरोना महामारी काल में पहली बार होने वाले चुनाव को लेकर प्रोटोकॉल और दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर वादा किया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि जैसे ही कोरोना वैक्सीन बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उपलब्ध होगा, बिहार के हर व्यक्ति को मुफ्त में दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में तीन वैक्सीन अंतिम चरण के ट्रायल में हैं। ये वैक्सीन लगभग उत्पादन के कगार पर आ गए हैं। अगर ट्रायल में सफलता के साथ अनुमति मिलती है तो हम बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन के लिए तैयार बैठे हैं। मालूम हो कि देश में तीन वैक्सीन सफलता के करीब हैं। भारत बायोटेक की Covaxin का तीसरे चरण का ट्रायल अगले महीने शुरू होगा

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!