अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊ मंडल एवं अपर राज्य परियोजना निदेशक देहरादून उत्तराखंड मुकुल कुमार सती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

माध्यमिक शिक्षा बिभाग में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊ मंडल एवं अपर राज्य परियोजना निदेशक देहरादून उत्तराखंड मुकुल कुमार सती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है , सती ने हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान तथा रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में नौकरी करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर में B.Ed संस्थागत छात्र के रूप में पढ़ाई की , जो सम्भव नही , कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर शिक्षा संकाय बिभागाध्यक्ष की तहरीर के बाद अल्मोड़ा कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है , अल्मोड़ा बीएड कॉलेज से मुकुल कुमार सती की बीएड पाठ्यक्रम की उपस्थिति पंजिका कॉलेज से नदारद है ।
