खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उधम सिंह नगर

सगे भाइयो ने ही लूटी बहन की शादी जी ज्वैलरी जानिए क्या है मामला

लालकुआं के नगीना कॉलोनी में युवती को घर में बंधक बनाकर लूट की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की नगीना कॉलोनी की नसीमा बानो पत्नी सिराज अली ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लाखों की नगदी व जेवरात की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए खुलासा किया है और इस घटना को पीड़िता के दोनों बेटो ने ही अंजाम दिया है।

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने खुलासा करते हुए बताया कि वादी नसीमा बानो अपने पति के साथ अपनी लड़की रेशमा के लिए रिश्ता देखने बहेड़ी गए हुए थे इस दौरान जब वह घर पहुंचे तो उन्हें घर में लूट होने की खबर मिली। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब घटना की जांच की गई तो जांच में आया की रेशमा का भाई मोहम्मद चांद और मोहम्मद राज द्वारा अपनी बहन रेशमा के साथ मारपीट की गई और नशे का इंजेक्शन लगाया गया और अपनी बहन के हाथ पांव बांधकर घर में डाल दिया इसके बाद अपने माता पिता को अवगत कराया कि बहन को तीन व्यक्तियों ने बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को लूटे गए रुपए और आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों सगे भाई चांद और राज के पास से पुलिस ने ₹205000 नगद 6 तोला सोना और लगभग 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं कुल ₹625000 की लूट के मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है साथ ही रेशमा से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ऑफिस श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना के पीछे दोनों भाइयों का लालच था घर में रखे रुपए और जेवरात देख दोनों ने इसे लूटने का प्लान बनाया और इस पूरी घटना को अंजाम देकर परिजनों को गुमराह किया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!