खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

उत्‍तराखंड में बदला मौसम, कुमाऊं में मौसम का पहला हिमपात

कुमाऊं में बदले मौसम से नैनीताल, अल्‍मोड़ा, मुक्‍तेश्‍वर और मुनस्‍यारी में   हिमपात हुआ है। ऐसे में अब पर्यटकों की भी इन पर्यटन स्‍थलों पर तादाद बढ़ने की संभावना है। जो पर्यटक पहले से यहां मौजूद हैं वो मौसम का भरपूर लुत्‍फ उठा रहे हैं। नैनीताल, अल्‍मोड़ा, मुक्‍तेश्‍वर और मुनस्‍यारी में यह सीजन का पहला हिमपात है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे में भी रौनक दिख रही है  हैं।

नैनीताल के ऊँची चोटियों, किलबरी, पंगूट आदि स्थानों पर हिमपात हुआ है अल्मोड़ा  के बिनसर टाप, जागेश्वरधाम, शौकियाथल व आसपास के इलाकों में बीती देर रात बर्फबारी हुई। शुक्रवार को बर्फबारी का लुत्फ उठाने सैलानियों का हिमपात वाले क्षेत्रों में पहुंचना शुरू हो गया। बात के बाद प्रति क्षेत्रों में बर्फानी हवा से ठिठुरन बढ़ गई है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!