उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की चारों ओर धूम

खुशहाली, समृद्धि की कामना के प्रतीक के रूप में मनाये जाने वाले लोक पर्व फूलदेई की आज़ उत्तराखंड में धूम है, खुशहाली का संदेश देने वाला यह पर्व उत्तराखंड की परम्परा का एक हिस्सा है , सुबह से ही बच्चे सज धज कर फूलो की टोकरी लेकर जब फूलदेई मनाने निकले तो नज़ारा ही कुछ अलग था , परम्परागत परिधानों में ने इस पर्व को एक अलग ही रंग दिया, गांव मुहल्ले की हर देहलीज बच्चो ने फूल ड़ालकर घर के लोगों के सुख समृद्धि की कामना की तो लोगों ने उन्हें गुड़ चावल और भेंट देकर उनको आशीर्वाद दिया ।
स्थानीय लोगों ने कहा की फूलदेई त्यौहार उत्तराखंड की परंपराओं का एक हिस्सा है जो आज विलुप्त होने के कगार पर है, लिहाजा नई पीढ़ी को यह बताना बहुत जरूरी हो गया है कि हम किन किन त्योहारों को किस रूप में मनाते हैं, लिहाजा इन बच्चों के द्वारा फूलदेई मनाने को लेकर जो संदेश आम जनता में गया वह लोगों को इस बात के लिए जागरूक करेगा कि अपनी संस्कृति अपनी त्यौहारों को भूलना नहीं है बल्कि उन को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है, इस मौके पर फूलदेई मनाने वाले बच्चे भी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने उत्तराखंड की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी प्रदेश की जनता को फूलदेई की शुभकामनाएं दी हैं