(अच्छी खबर ) हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लिए चार फैकल्टी की नियुक्ति

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के लिए संकाय सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया देहरादून में शुरू हो गई। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में हुए साक्षात्कार में हल्द्वानी मेडिकल कॉलज के जनरल सर्जरी विभाग, महिला एवं प्रसूति विभाग, यूरोलॉजी विभाग के लिए एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन किया गया। इसके अलावा ईएनटी विभागाध्यक्ष के लिए भी एक चयन हुआ है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य ने बताया कि लंबे समय से संकाय सदस्यों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। नए सदस्यों के चयन से मेडिकल कॉलेज में रिक्त चल रहे पदों को भरने में मदद मिलेगी। मरीजों के साथ ही मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
