खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

नोटबन्दी के चार साल ,नोटबन्दी से अर्थ ब्यवस्था हुई चौपट

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने आज नोटबंदी के 4 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा , इसके साथ ही उत्तराखंड में भवन निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड में 400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा की पिछली कांग्रेस सरकार ने बड़ी ही मेहनत से गरीब व मजदूरों के रजिस्ट्रेशन कराए थे और वर्तमान सरकार में गरीबों के हक में डाका डालते हुए चार सौ करोड़ का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है ,गौरतलब है कि वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत इस कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं हाल ही में उन को हटाया गया है और जिसके बाद कर्मकार कल्याण बोर्ड में एक के बाद एक कई कार्रवाई हुई हैं अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसमें बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
हरीश रावत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मांग करते हैं कि इस भ्रष्टाचार के मामले में यदि सीबीआई जांच हो या न्यायिक जांच या फिर एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए जिससे कि इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो और कांग्रेस लगातार इस मामले को जनता के समक्ष लाती रहेगी।उन्होंने प्रदेश की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई भी दी ।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!