खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी , दो शातिर गिरफ्तार

काशीपुर का कुंडा थाना क्षेत्र में बीते दिनों पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 30 लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ,जबकि मामले का मास्टरमाइंड समेत आधा दर्जन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ठगों का यह गिरोह बिहार के नवादा से संचालित हो रहा था।
गौरतलब है की 18 सितंबर 2020 को सरवरखेडा निवासी शशांक अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मुकेश नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। उसने स्वयं को इंडियन आयल कार्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया। मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन के कागज मेल करने के लिए कहा। जिस पर बीती 31 अगस्त को उन्होंने मुकेश द्वारा बताये गये मेल पर कागज भेज दिये। 2 सितंबर को मुकेश ने उन्हें पुनः फोन पर सूचना दी की आपके जमीन के कागज सही है इसलिए 25000 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें। और कोटक महिंद्रा बैंक का खाता नंबर इंडियन आयल कार्पोरेशन का बताते हुए दिया। शशांक ने बताये गये खाते में 25000 रूपये जमा करा दिये। जिसक रसीद भी उन्हें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के नाम से मिल गई। लेकिन इसके बाद मुंबई के घाटकोपर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा के दो अलग अलग खातों में शशांक से रूपये जमा कराये गये। इस बीच 30 लाख 85 हजार 998 रुपये वह जमा कर चुके थे। लेकिन कथित इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से उन्हें पेट्रोल पंप लगाने के लिए कोई सामग्री नहीं दी गई तो उनका माथा ठनका। इस पर उन्होंने जिस खाते में पैसा जमा किया उसकी जानकारी की तो वह सन्न रह गये। वह खाता किसी मुजाहिदुल इस्लाम नामक व्यक्ति का निकला। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि इस ठगी में बैंक खाते व मोबाइल के जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुंची। बैंक खाता मुंबई से आपरेट हो रहा था। लेकिन मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस बिहार के नवादा पहुंची। खाताधारक मुजाहिदुल इस्लाम निवासी लखनपुर मवैया निकट जामा मस्जिद बगीचे वाला थाना चिल्ह जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश तथा बिट्टू कुमार निवासी खाण्डपुर वार्ड नंबर 6 निकट दुर्गा मंदिर थाना शेखपुरा जिला शेखपुरा बिहार को गिरफ्तार किया गया है ,पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है । गिरोह का मास्टर माइंड नवादा बिहार का रहने वाला प्रहलाद पुत्र अनिल है जो कि अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है इसके अलावा नवादा के ही धर्मवीर रूपेश, कर्मवीर और बिट्टू कुमार भी अभी फरार हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!