खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड में नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी

स्नातक पास युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 854 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी पदों के लिए दस नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगले साल मई में भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती समाज कल्याण विभाग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उद्योग विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग आदि विभागों में की जा रही है। विभिन्न पदों के लिए आवेदकों की आयु एक जुलाई 2020 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। 
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
भर्ती से जुड़ी तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 10 नवंबर 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 24 दिसंबर
परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि – 26 दिसंबर
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि – मई 2021
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी – 300 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस – 150 रुपये

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!