भावी डॉक्टरों का उत्तराखंड के कॉलेजों से मोहभंग
हल्द्वानी – देश के भावी डॉक्टरों का प्रदेश के कॉलेजों से मोहभंग हो रहा है। उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में अत्याधिक फीस लिए जाने का असर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के दाखिलों पर साफ दिख रहा है। प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की सीट हर साल खाली रह जा रही हैं।
उत्तराखंड में तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें हल्द्वानी व श्रीनगर में एमबीबीएस की 125-125 सीट हैं, जबकि दून मेडिकल कॉलेज में 175 सीट हैं। इनमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया और शेष स्टेट कोटे की सीटें हैं। पिछले सालो से ऑल इंडिया कोटा की सीट हर साल खाली रह जा रही हैं। यदि इस साल ही ही बात करें तो ऑल इंडिया की दून मेडिकल कॉलेज में 26 में 21 सीट रिक्त रह गई। वहीं हल्द्वानी में 09 और श्रीनगर में 15 सीट खाली रही।
नियमानुसार ऑल इंडिया कोटे की खाली सीटों का फायदा स्टेट कोटे पर दाखिला लेने वाले अभ्यथयों को मिलता है। यह सीट राज्य के खाते में आती हैं और इन अतिरिक्त सीटों पर दाखिला प्रदेश के युवाओं को मिलता है। एमबीबीएस के दाखिले के लिए मुकाबला कड़ा है। सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए सैकड़ों दावेदार हैं, लेकिन विकल्प बेहद सीमित हैं। ऐसे में रिवर्ट हुई इन सीटों का फायदा प्रदेश के भावी डॉक्टरों को मिलेगा।
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अन्य राज्यों की तुलना में फीस बहुत ज्यादा है। कई जगह एक चौथाई फीस है। उस पर दून व हल्द्वानी में बांड भी खत्म कर दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से श्रीनगर जाने से छात्र परहेज करते हैं। यही कारण है कि ऑल इंडिया में बहुत कम प्रवेश होते हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज (बांड सहित)-50 हजार (बांड रहित)-04 लाख दून मेडिकल कॉलेज : 04 लाख हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज : 04 लाख जबकि देश के अन्य राज्यों में यहाँ के मुकाबले काफी फीस काम है
हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज मंडी, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन की सालाना फीस मात्र 60000 है
हरियाणा के पं. बीडी शर्मा पीजी आइएमएस रोहतक-52170, एसएचकेएम राजकीय मेडिकल कॉलेज मेवात-75120, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल-52170
नई दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली-36000 एनडीएमसी दिल्ली-50000
चंडीगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़-25000
बिहार के वर्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नालंदा-6000, नालंदा मेडिकल कॉलेज पटना-7000, पटना मेडिकल कॉलेज पटना-6200 श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर-9800
मध्य प्रदेश के गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल-65000, जीआर मेडिकल कॉलेज ग्वालियर-100000, एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर-117850
पंजाब के राजकीय मेडिकल कॉलेज पटियाला-80000, राजकीय मेडिकल कॉलेज अमृतसर-80000
राजस्थान के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जौधपुर-22550, राजकीय मेडिकल कॉलेज कोटा-36850, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर-36850, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर-33500
उत्तर प्रदेश के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ-18000, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर-36000, आइएमएस बीएचयू वाराणासी-29874, केजीएमसी लखनऊ-54600, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ-37000, महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी-42000, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहबाद-36000, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा-36000, मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज सहारनपुर-36000